आजकल की जीवनशैली और गलत आदतों की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर किडनी का ध्यान नहीं रखा जाए तो बड़ी परेशानी हो सकती है।
किडनी में खराबी आने पर शरीर इसके संकेत देता है। कई बार लोग लापरवाही कर जाते हैं और लक्षणों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो किडनी में खराबी आने पर मिलते हैं।
पेशाब ज्यादा आना
जब किसी की किडनी ठीक से काम नहीं करती या उसमें कोई खराबी आती है तो इंसान को पेशाब ज्यादा आने लगता है। आमतौर पर इंसान को दिन में 8-10 बार यूरीन आता है लेकिन अगर इससे ज्यादा बार यूरीन जा रहे हैं तो यह किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। कई बार पेशाब में जलन और खून आने की भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पैरों में सूजन
किडनी में खराबी का दूसरा संकेत है कि पैरों में सूजन आने लगती है। बता दें किडनी हमारे शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को फिल्टर करती है। ऐसे में अगर किडनी में कोई खराबी है तो बॉडी में सोडियम जमा होने लगता है। इससे इंसान के पैरों में सूजन आ जाती है। साथ ही इसका असर आंखों और चेहरे पर दिखता है लेकिन सबसे ज्यादा असर पैरों पर ही नजर आता है। ऐसे में इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
तेजी से वजन कम होना
किडनी में खराबी होने पर शरीर एक और संकेत देता है। दरअसल, किडनी में कोई खराबी आने पर व्यक्ति को भूख कम लगने लगती है और उसका वजन तेजी से कम होने लगता है। ऐसे में अगर शरीर का वजन तेजी से कम होने लगे तो सावधान हो जाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नींद की कमी और बैचेनी
नींद की कमी होना और बैचेनी रहना भी किडनी में समस्या का संकेत हो सकते हैं। दरअसल, जिन लोगों में किडनी की समस्या होती है उनकी नींद का पैटर्न भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में नींद की कमी की वजह से व्यक्ति में बैचेनी और घबराहट भी होने लगती है।
स्किन सूखी और खुजली
किडनी की समस्या होने पर उसका असर व्यक्ति की त्वचा पर भी दिखने लगता है। किडनी में खराबी आने पर व्यक्ति की स्किन ड्राई दिखने लगती है। इसके साथ ही उसे स्किन में खुजली की भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
रुक-रुक का यूरिन का आना
किडनी में खराबी होने पर सबसे ज्यादा परेशानी पेशाब से जुड़ी होती है। अगर किसी को बार-बार या फिर कम मात्रा में पेशाब आ रहा है तो ये लक्षण हैं आपकी किडनी ना होने के है। इसी के चलते आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है।
सांस लेने में दिक्कत
सांस लेने में दिक्कत आना भी ये बताता है कि आपकी किडनी में कहीं ना कहीं कोई दिक्कत है। बता दें कि किडनी खराब होने से शरीर का दूषित पानी पूरे तरीके से बाहर नहीं निकल पाता है और ये फेफड़ों में भरना शुरु हो जाता है। जिससे फेफड़ों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी सांस लेने में कभी कोई दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Tags
स्वास्थ्य संसार
