तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 अनमोल टिप्स


स्ट्रेस को कैसे कहें अलविदा
1. जब भी तनाव महसूस हो तो उसे अपने ऊपर हावी ना होने दें. कई लोग स्ट्रेस की स्थिति में पूरे टाइम सोचते रहते हैं. लेकिन वो ये नहीं जानते की तनाव सिर्फ जिंदगी का वो हिस्सा है जो कुछ समय बाद चला जाएगा. इसलिए स्ट्रेस को अपने ऊपर हावी ना होने दें. 

2. तनाव को एक घटना समझकर भूल जाएं और अपने जीवन में आगे बढ़ें क्योंकि जितना आप उसके बारे में सोचेंगे उतना ही परेशान होंगे. 

3. सफल लोगों का अलग दिमाग नहीं होता है, बस उनके सोचने का नजरिया अलग होता है. अगर आप किसी मुसीबत में फंस गए हैं तो उससे निकलने का उपाय सोचें ना कि उसका तनाव लें. 

4. ज्यादा तनाव लेने से इंसान की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आगे चलकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. जब भी स्ट्रेस फील हो तो खुद के बारे में सोचें और अपना ध्यान किसी और चीज में लगाएं. 

5. जितना हो सके सकारात्मक लोगों के साथ रहें क्योंकि इससे आपके दिमाग में नेगेटिव विचार नहीं आएंगे और आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे. 

6. स्ट्रेस से मुक्ति पाने के लिए एक्सरसाइज और योगा करें. इससे आपके ब्रेन में हैप्पी होरमोन रिलीज होंगे और तनाव भी जाने लगेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post