बुरहानपुर - मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी गुरुवार को शिकारपुरा स्थित 33-11 केवी उप केंद्र का मेंटनेंस कराएगी। इसके कारण करीब 40 से अधिक क्षेत्रों में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक बिजली सेवा प्रभावित होगी।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री प्रेमचंद पटेल ने बताया 33-11 केवी शिकारपुरा उप केंद्र पर अति आवश्यक रखरखाव के कारण गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
यह क्षेत्र होंगे प्रभावित
शंकर टॉकीज, कामेश्वर आइल मिल क्षेत्र, पांडुमल चौराहा, बाई साहब की हवेली क्षेत्र, दौलतपुरा, राजघाट, किला पुलिस लाइन, कसेरा बाजार, शिकारपुरा थाना, गौशाला प्रतापपुरा, कडविसा नाला, सौ खोली क्षेत्र, गीता सांई नगर, नवदुर्गा विहार, अक्षरधाम, महावीर वाटिका, सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, सैफी मार्बल, सिंधी बस्ती, ब्रम्हशक्ति नगर, सर्वज्ञ नगर, अयोध्या धाम, कैलाश मानसरोवर, हरेमाधव कॉलोनी, सलीम कॉलोनी, गुर्जर भवन, मातृसेवा सदन अस्पताल, संजय नगर पार्ट बी, निमाड़ अस्पताल, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर, रास्तीपुरा आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
