प्रतिदिन भीगे हुए बादाम खाने से जुड़े ये फायदे , जो आपकी इन समस्याओं का कर देंगे निदान,आइए जानते हैं।


भीगे बादाम खाकर हेल्‍थ से जुड़े ये फायदे

पाचन तंत्र में लाभकारी

भीगे हुए बादाम चबाने के साथ-साथ पचाने में भी आसान होते हैं। बादाम को भिगोने के बाद इससे मिलने वाले फायदे बढ़ जाते हैं, क्‍योंकि भीगे हुए बादाम एंजाइम लाइपेज (यह एक ऐसा एंजाइम है, जो फैट को विभाजित करता है ताकि आंत उन्हें अवशोषित कर सकें) छोड़ते हैं, जो डाइजेशन प्रोसेस की मददकरते हैं।


वजन कम करता है 

भीगे हुए बादाम लाइपेज सहित कई एंजाइम छोड़ते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वेट लॉस करते है। इसके अलावा, बादाम में फाइबर ज्‍यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम को शामिल करना चाहिए।



कोलेस्ट्रॉल स्तर करता है कम

आजकल की बिजी लाइफस्‍टाइल और जंक फूड के ज्‍यादा सेवन के कारण साइलेंट हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 10 बादाम खाने से 'एलडीएल' यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और 'एचडीएल' यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है।

न्‍यूट्रिएंट्स का बढ़ता है अवशोषण

जब बादाम भिगोए जाते हैं, तब यह डाइजेशन एंजाइमों को तोड़ते हैं। इससे न्‍यूट्रिएंट्स के अलावा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से जुड़े फायदे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, पानी में भीगे बादाम का एक फायदा यह भी है कि यह टैनिन और फाइटिक एसिड जैसी चीजों को दूर करते हैं। ये एंटीन्यूट्रिएंट्स मिनरल्‍स के अवशोषण को कम करते हैं।

दिमाग़ के लिए अच्‍छा

बादाम को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। विटामिन-ई से भरपूर भीगे बादाम लंबे समय तक ब्रेन स्‍वास्‍थ्‍य को दुरुस्‍त रखते हैं। इसमें फेनिलएलनिन होता है, जो याददाश्त बढ़ाता है।

भीगे बादाम को डाइट में शामिल करने से ACh (एसिटाइलकोलाइन) का लेवल बढ़ जाता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो याददाश्त बढ़ाता है और अल्जाइमर रोग को दूर रखता है। इसके अलावा, भीगे बादाम ओमेगा-6 और ओमेगा-3 के कारण ब्रेन के लिए अच्‍छे होते हैं।

ब्‍लड शुगर लेवल में सुधार

जब आप भीगे हुए बादाम खाते हैं, तब इसमें मौजूद ज्‍यादा मात्रा में मैग्नीशियम शरीर के मैग्नीशियम लेवल को बैलेंस करता है। यह टाइप-2 डायबिटीज से परेशान लोगों के ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्‍लड शुगर लेवल को मैनेज करता है।

बढ़ती है एनर्जी

भीगे बादाम में मौजूद राइबोफ्लेविन और पोटेशियम शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाते हैं, जिससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है। अगर आप दिन-भर एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह भीगे बादाम खाएं।

त्‍वचा पर आता है निखार 

आप भीगे बादाम खाने से त्‍वचा पर नेचुरली निखार पा सकते हैं। इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्‍स से लेकर एजिंग के लक्षणों से बचाते हैं।
ऑक्‍सीडेटिव डैमेज के कारण त्‍वचा को नुकसान होता है और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। बादाम में मौजूद विटामिन-ई को शक्तिशाली एंटी-ऑक्‍सीडेंट माना जाता है। साथ ही, इसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन होते हैं, ये त्‍वचा को सेल डैमेज से बचाते हैं।

बालों के लिए लाभकारी

भीगे हुए बादाम न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि ये बालों को भी हेल्‍दी रखते हैं। बादाम में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी 12, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है। यह बालों और स्‍कैल्‍प को हेल्‍दी बनाते हैं, जिसके हेयर फॉल कम होता है।

आंखों के लिए अच्‍छा

भीगे बादाम आंखों की सेहत के लिए अच्‍छे होते हैं। इसमें विटामिन-ई होता है जो आंखों से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करता है। साथ ही, बादाम में जिंक होता है जो रेटिना को हेल्‍दी रखता है।





Post a Comment

Previous Post Next Post