बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र के प्रावधान अनुसार शासकीय भवनों सार्वजनिक स्थलों एवं योजनाओं का नामकरण प्रसिद्ध महापुरुषों अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के पुरुषों एवं स्थानीय नागरिकों के नाम पर किए जाने के अनुक्रम में दिनांक 18 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर किया है
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर का नामश्री छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर किया गया है उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से महाविद्यालय का नाम श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने के लिए महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र कामले सहित विद्यार्थियों द्वारा सतत मांग की जा रही थी सभी ने सांसद पाटील से आग्रह किया था कि शासकीय महाविद्यालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया जाए सांसद पाटील द्वारा प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री से भेटकर निवेदन किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज सहित देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सभी महापुरुषों के कार्यों को आगे बढ़ाकर देश के सम्मान को विश्व में स्थापित किया है इस श्रृंखला में राष्ट्रवाद के जननायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर का नामकरण होता है तो यह हम सभी के लिए बड़ी सौगात होगी उपरोक्त प्रस्ताव प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी पारित किया गया जिला कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा आदेश जारी कर शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर का नाम श्री छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार