आकाशीय दीप महोत्सव - खंडवा संसदीय क्षेत्र में बना नया कीर्तिमान , आकाशीय दीपों से रोशन हुआ आसमान, राममय हुआ बुरहानपुर

बुरहानपुर। 500 वर्षों के संघर्ष और पीढ़ियों के बलिदान के बाद वह क्षण आ गया जब अयोध्याधाम में श्री रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का इतिहास बनाया है। 
प्रभु श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश में पहली बार खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। 

रविवार को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के खंडवा संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर, खंडवा,बड़वाह में हुये आकाशीय दीप महोत्सव से आसमान रोशन हुआ। 
बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में हुए आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रीराम भक्त सम्मिलित हुए जय श्रीराम के जयघोष से स्टेडियम गूंज उठा।

Post a Comment

Previous Post Next Post