ग्राम बहादरपुर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सांसद श्री पाटील ने किया आग्रह , 500 वर्ष बाद संपूर्ण विश्व के आराध्य प्रभु श्रीराम अपने वास्तविक निवास स्थल पर विराजेंगे सभी इस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाए

बुरहानपुर। लगभग 500 वर्ष बाद हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही हैं। श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपूर्ण विश्व में आनंदोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मेरा आप सभी से आग्रह है कि इस दिन अपने घर के आंगन में दीप जलाकर भगवान श्रीराम के आगमन की खुशियां मनाए। यह बात आज खंडवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील ने ग्राम बहादरपुर में दुर्गा माता मंदिर परिसर में भगवान श्री भोलेनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कही साथ ही बताया कि संपूर्ण विश्व के आराध्य प्रभु श्री राम अपने वास्तविक निवास स्थल पर 22 जनवरी को विराजेंगे। यह प्रमुख तिथि हम सभी सनातनियों के लिए अत्यंत हर्ष और भावुक करने वाला पल होगा। इसी की खुशी में 15 जनवरी से 30 जनवरी तक न केवल अयोध्या में बल्कि काशी सहित देश के अन्य शहरों में भी अनेक धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान, दीपोत्सव व राम नाम का संकीर्तन किया जाएगा। हम बुरहानपुरवासी भी इस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाए। सांसद श्री पाटील ने पूजा अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडित श्री योगेश चतुर्वेदी जी, श्री सुरेश सोनी,श्री विनोद चौकसे ,श्री रघुनाथ महाजन, श्री गणेश लौंडे,श्री मोहन भावसार, श्री सुरेश लौंडे, श्री रवि काले, श्री निखिल चौकसे आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post