नगर निगम ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर इंदिरा कॉलोनी हरीरपुरा शाह बाज़ार नया मोहल्ला में अवैध अतिक्रमण हटाया

बुरहानपुर : –बुधवार को नगर निगम की द्वारा शहर के अलग अलग वार्डो में वार्ड न 09 शाह बाज़ार हरीरपुरा कन्या स्कुल के पास व इंदिरा कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण को निगम की टीम ने हटाया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में निगम टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया गया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया नगर निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को जमीदोंज किया गया जिस व्यक्ती द्वारा अतिक्रमण किया गया था उन्हे कही बार नोटीस भी दिया गया परंतु फिर भी उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था नगर निगम की टीम द्वारा मोके पर जाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया ।
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री प्रेमकुमार शाहु ने जानकारी देते हुए बताया की इंदिरा कॉलोनी स्थित 3मकानों पर पर भी कार्यवाही कर अतिक्रमण तोडा गया अवैध अतिक्रमण रोड पर घर बना लिया सीएम हेल्पलाइन शिकायत को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी जिसको हमने संज्ञान मे लेते हुए निगम द्वार कही बार नोटीस भी दिया गया था यह मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1956 धारा का उनके द्वारा उल्लंघन किया गया था जिसको नगर निगम एंव पुलिस प्रशासन कि संयुक्त टीम ने संयुक्त कारवाई कर उसे हटाया करवाई में नगर निगम कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहु सहायक यंत्री अशोक पाटील सहायक यंत्री गोपाल महाजन अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी अनुज तारे राजपति यादव कुलभूषण खन्ना नगर निगम अतिक्रमन दस्ता एंव पुलिस की टीम उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post