भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की सभा में चुनाव घोषणा पत्र हेतु सुझाओं पर हुई चर्चा


बुरहानपुर - जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आने वाले चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने हेतु समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे गए थे इस संबंध में एक बैठक भाजपा जिला कर्यालय पर आयोजित की गई।


इस बैठक में मुख्य रूप से खामगांव महाराष्ट्र से पधारे हुए विधायक श्री आकाश फुंडकर जी. पूर्व महापौर अतुल पटेल जी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गजेंद्र चंद्रभान सिंह वर्मा , श्री चिंतामण महाजन , श्री अशोक महाजन , व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक श्री दिलीप कस्लिवालजी एवम् सदस्य डॉक्टर अश्विन, श्री गुंजन श्रॉफजी के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित सम्मानीय व्यापारी श्री मुकेश देवड़ा, श्री अजय खंडेलवाल , श्री मुकेश खत्री, श्री रविंद्र गुप्ता, रंजीत चौहान आदि उपस्तिथ थे ।
उपस्थित गणमानी जनों ने शहर के सामाजिक, आर्थिक व सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post