महिला मोर्चा द्वारा केला फाइबर से राखी बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित


बुरहानपुर - भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 22 अगस्त मंगलवार को 12:00 बजे से पटेल रतिलाल बोरी वाला स्कूल गुजराती समाज मार्केट में केला फाइबर से राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।


इस अवसर पर महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी को राखी भेंट करने के लिए अपने हाथों से राखियां बनाई जो माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाई साहब को भेंट की जाएगी।


यह प्रशिक्षण श्रीमती अनीसा बी एवं रशीद ग्राम दीवानगंज जिला रायसेन के मार्गदर्शन में दिया गया, जिसमे स्वयं सहायता समूह की एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।
मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने में बताया कि इस अवसर पर शहरी क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रही,जिन्हें स्वरोजगार में सहायता मिलेगी।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर,मंडल अध्यक्ष नीमा पीलिया, सावित्री बत्रा, सुधा चौक से ममता दुबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post