भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन , दिए कई सुझाव

बुरहानपुर - बुरहानपुर के सर्राफा व्यापारी कई वर्षों से धारा 411 एवं 412 के अनुचित प्रयोग की वजह से परेशान रहते थे इस बाबत कई बार व्यापारियों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार को अवगत भी कराया था।
व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गजेंद्र सिंह वर्मा द्वारा कई बार इस और जनप्रतिनिधियों का संज्ञान में लाया गया।
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गजेंद्र चंद्रभान सिंह वर्मा के सतत प्रयासों से धारा 411, 412 के संदर्भ में भोपाल पुलिस, मुख्यालय वरिष्ठ कार्यालय से बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के पास जानकारी हेतु प्रपत्र आया ।  
दिनांक17 मार्च 2023 शुक्रवार को श्री वर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान को व्यापारियों पर 411,412 धारा ना लगे इस हेतु एक ज्ञापन दिया था ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस हेतु व्यापारी से सुझाव मांगा था उक्त संदर्भ में आज सिटी कोतवाली पर थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी जी को सुझाव ज्ञापन के रूप में दिया गया एवं मांग की , कि ज्वेलर्स के व्यापारियों पर उक्त धारा का उपयोग ना हो ऐसा संशोधन विधानसभा एवं लोकसभा में पास किया जाए।
इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिलीप भाई श्रॉफ भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post