बुरहानपुर - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिलाओ ने डाकवाड़ी में जाकर महेश्वरी साड़ियां बनाने वाले हीरा कदवाने और ओमप्रकाश कदवाने का स्वागत किया गया ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर ने स्वदेशी वस्तुओं एवं हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
श्रीमती संध्या कदवाने ने कहा की सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे कारीगर इतनी कुशलता से इतने अच्छे उत्पाद बनाते हैं इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में साथ में उपस्थित मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने, साधना पवार, सुनीता बारी आदि उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार