लोक स्वास्थ एवम् परिवार कल्याण विभाग द्वारा दस्तक अभियान का हुआ शंखनाद

लोक स्वास्थ एवम् परिवार कल्याण विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 18 जुलाई से घर घर दी जाएगी दस्तक
 जिला टीका करण अधिकारी डाक्टर यामिनी भूषण शास्त्री , राज्य नियमित टीकाकरण मॉनिटर विजय सोनी, सैक्टर सुपरवाइजर असफाक अंसारी, एएनएम जमीला अंसारी की उपस्थिति में आज कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव निहालो को अंधत्व निवारण विटामिन ए दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर डॉ शास्त्री ने जानकारी दी की ,दस्तक अभियान के जरिए बाल स्वास्थ्य एवं पोषण विधि के लिए जिले भर में  दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बीमार नवजात बच्चों की पहचान, निमोनिया, डायरिया, एनीमिया एवं कुपोषण से ग्रसित बच्चों की पहचान करने के अलावा विटामिन ए का अनुपूरण, जन्मजात विकृति वाले बच्चों की पहचान और टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान की जाएगी। इन सभी बीमारियों के लक्षणों से समुदाय को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ विभाग , महिला बाल विकास, आशा कार्यकर्ता की टीम घर घर जाकर विटामिन ए, ओ आर एस पैकेट, जिंक टैबलेट का वितरण करेंगे।" स्कूलों में बच्चों को शारीरिक स्वच्छता, हाथ धुलाई , स्वास्थ शिक्षा दी जाएगी । यह कार्यक्रम पुरे एक माह निरंतर चलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post