बुरहानपुर - जिले की उत्कृष्ट सामाजिक संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बहादुरपुर के शासकीय विद्यालय में " वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या और उसके प्रभाव " विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में सर्व सेवा संकल्प समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया की सीमित संसाधनों व बढ़ती जनसंख्या का देश व समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ता है ।
क्षेत्रफल व संसाधन सीमित होते हैं जबकि उसके अनुपात में जनसंख्या बढ़ने पर वितरण प्रणाली प्रभावित होती है ।
बढ़ती जनसंख्या वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है जिस पर अंकुश ,जनसंख्या नियंत्रण करके ही किया जा सकता है।
इस अवसर पर अनेक समाजसेवी संगठन व उसके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार