बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से गरीबों जीवन बदल रहा है। भारत अपनी संकल्प की शक्ति से सशक्त राष्ट्र के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को जब पहली बार सेवा का अवसर दिया गया तब 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र से शुरुआत हुई थी। अब इसमें 'सबका विश्वास' और 'सबका प्रयास भी जुड़ गया है। यही मंत्र आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन चुका है।
यह बात महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सम्पर्क से समर्थन के दौरान महाराष्ट्र के संभाजी नगर से आये अल्पकालीन विस्तारक श्री ज्ञानेश्वर आदमाने ने कही। वे गुरुवार प्रात: मरीचिका गार्डन में लोगों से मिले और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष श्री विनोदराव पाटिल, श्री विलास खोरे, श्री अजय भगत, श्री अशोक सिंघानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
श्री आदमाने ने कहा विकास के इस कर्तव्य पथ पर चलते सरकार ने नौ वर्ष पूरे किए हैं। सरकार के नौ वर्षों में हुए भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। केन्द्र सरकार ने हर उस समाज की आवश्यकताओं को पूरा किया है, जो सदियों से वंचित रहा है। गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला, नौजवान, बुजुर्ग और किसान इनकी आवश्यकताओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है। लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की अनंत यात्रा अनंत गौरवों से भरी हुई है।
Tags
बुरहानपुर समाचार