बुरहानपुर - नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में आज दिनांक 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इसके अंतर्गत संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा यह प्रतिज्ञा ली गई। कि अधिक से अधिक वृक्ष (पेड़) लगायेंगे एवं लगाए हुये वृक्ष (पेड़) का संरक्षण भी करेंगे। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपना सहयोग भी प्रदान करेंगे।
अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉ.यासमीन फातिमा द्वारा अपने व्याख्यान में एकक में उपस्थित सभी मरीजो को पर्यावरण को संरक्षित करने के उपाये बताये एवं प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने पर ज़ोर दिया गया।
साथ ही "स्वास्थ्य एवं जड़ी-बूटियों के प्रति जागरूक किया गया एवं उनके महत्व को बताया गया। डॉ. इशरत जहाँ के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर ज़ोर दिया गया एवं दूषित पर्यावरण से होने वाली बीमारियों एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया। इसी के तहत टीएसपी मोबाइल हेल्थ केयर प्रोग्राम में डॉ. मोहम्मद इमरान जावेद के द्वारा भौराघाट गाँववासियों को पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण रखने के उपाय बताये।
संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से सईदा हर्बल गार्डन में पौधारोपण किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यक्रम एकक अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉ.यासमीन फातिमा के नेतृत्व में संपन्न किये गये। जिसकी छायाप्रतियाँ संलग्न है।
Tags
बुरहानपुर समाचार