बुरहानपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत् प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 मार्गांे के निर्माण हेतु 29 करोड़ 46 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती चिटनिस ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को बधाई देते हुए कहा कि हमारे संयुक्त प्रयासों से उक्त स्वीकृति मिल सकी है। उक्त मार्गांे के उन्नयन के लिए हम लगातार प्रयासरत थे। मार्गांे के निर्माण से जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क बढ़ेगा और आवागमन में समय की बचत भी होगी।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कांे के विकास और आवागमन की सुविधा को सरल, सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मंडी निधि अंतर्गत ग्राम धामनगांव से नंदगांव तक 4.80 किलो मीटर मार्ग निर्माण हेतु 7 करोड़ 24 लाख एवं ईच्छापुर से खापरखेड़ा 3.80 किलो मीटर सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 55 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग द्वारा जम्बूपानी से पांढरी 2.8 किलो मीटर मार्ग निर्माण हेतु 3 करोड़ 14 लाख, ग्राम चिल्लारा से उसारणी तक 6.5 किलो मीटर सड़क निर्माण हेतु 15 करोड़ 53 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
उक्त मार्गांे की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*विभिन्न मार्गों के निर्माण हेतु प्रयासरत्-श्रीमती अर्चना चिटनिस*
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मार्गों के निर्माण हेतु प्रत्यनशील है। इस हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सहित संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मार्गों के निर्माण हेतु स्वीकृति की मांग रखी है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन एवं कृषि कार्यों में सुगमता होगी।
श्रीमती चिटनिस ने बताया ग्राम ईच्छापुर हाईवे से शमशान घाट तक 1 किमी, ग्राम पिपरी से एकझिरा-लालपड़ावा 2.5 किमी, ग्राम बंभाड़ा से ग्राम खामनी मार्ग 2 किमी, ग्राम चापोरा से ग्राम बंभाड़ा 4 किमी, ग्राम बहादरपुर से ग्राम पातोंडा 4 किमी एवं ग्राम चिल्लारा से चमारसिंह फाल्या तक 3 किलोमीटर के मार्ग के निर्माण हेतु स्वीकृति के लिए प्रयासरत है।
Tags
बुरहानपुर समाचार