बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है।
ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10000 से लेकर ₹25000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है।
सायबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन 8 लाख रुपए की कीमत के 50 मोबाइलों ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लौटाए गए।
ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10000 से लेकर ₹25000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है।
मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल बुरहानपुर के आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. अजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार
