बुरहानपुर : - बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने हर वार्ड का बारी-बारी से दौरा किया एवं वार्डाे की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार दवाईयाँ भोजन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की। कलेक्टर ने सिविल सर्जन से भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी लेते हुए जिला अस्पताल में उपकरणों स्टॉफ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं इत्यादि की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि मरीजों एवं उनके परिवारजनों के लिए बैठक व्यवस्था व्यवस्थित करने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई करने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.प्रदीप मोजेस सहित जिला चिकित्सालय का नर्सिंग स्टॉफ तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद थे ।
आप को बता दे की बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं इसी के तहत पिछले दिनों उन्होंने डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार से अस्पताल का निरीक्षण करवाया था निरीक्षण के दौरान जगह जगह गंदगी नजर आने पर डिप्टी कलेक्टर ने भी नाराजी जताई थी इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी वहीं गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कलेक्टर खुद अचानक ही जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां फिर गंदगी नजर आने व लिफ्ट बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई , इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार भी मौजूद थे ।
अस्पताल पहुंचते ही अमला अलर्ट हो गया सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश भी पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में इंचार्ज से चर्चा की और कहा- कोई भी किसी से पैसा नहीं मांगेगा बंद पड़ी लिफ्ट को देखकर सिविल सर्जन से पूछा कितनी लिफ्ट चालू हैं सिविल सर्जन ने कहा पांच लिफ्ट चालू है कलेक्टर ने गुस्से में कहा कि एक लिफ्ट चालू है और आप हमें झूठ बोल रहे हो कि 5 लिफ्ट चालू हैं
गंदगी फैलाने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा- जिला अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जो लोग गंदगी करते हैं उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में समाजसेवी संस्थाओं से अपील कर मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था की जाएगी सिविल सर्जन को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं लिफ्ट मेंटेनेंस न होने से बंद हो जाती है कंपनी हायर कर मेंटेनेंस कराएंगे सिविल सर्जन ने ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार