प्राथमिक उपचार : यदि आपके बच्चे के कान में कीड़ा चला गया है तो इन आसान तरीकों से निकालें बाहर, नहीं होगा दर्द


अक्सर छोटे बच्चे मस्ती में एक-दूसरे के कान में या खुद अपने ही कान में कोई छोटी चीज जैसे- बटन, मटर के दाने, बीन्स, खिलौने का कोई टुकड़ा आदि डाल लेते हैं। ऐसी चीजें कान के अंदर जाकर फंस जाती हैं और आसानी से नहीं निकलती। कई बार सोते रहने के दौरान कोई कीड़ा आदि भी कान में चला जाता है।

कान में यदि कुछ चला जाए तो आप कुछ फर्स्ट एड ट्रिक्स यूज कर सकते हैं, लेकिन दर्द यदि अधिक है और आपको लगे की स्थिति गंभीर है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। कान में कुछ जाने के प्राथमिक उपचार में शामिल हैः

• कान में कोई चीज जैसे ईयर बड या माचिस की तीली डालकर कान की जांच न करें। इससे कान में कई चीज और अंदर जा सकती है।

• यदि कान में कई चीज आपको दिख रही और इसे टिवजर से या हाथ से पकड़ पा रहे हैं, तो उसे बाहर निकाल लें।
ग्रैविटी का इस्तेमाल करें। 

• प्रभावित कान की तरफ सिर को नीचे करके वस्तु को बाहर निकालने की कोशिश करें।

• यदि कान में कीट चला गया है तो मिनरल ऑयल, बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे कान में डालें। तेल को हल्का गुनगुना करके डालें।

लेकिन ध्यान रहे कि कीट के अलावा यदि कान में कोइई है तो तेल का इस्तेमाल न करें।

• यदि आपको कान में गई चीज दिख नहीं रही है, तो किसी चीज से खुद ही निकालने की कोशिश न करें, ऐसे में डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर सुरक्षित तरीके से कान में गई चीज को निकालेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post