बुरहानपुर - सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, जिला पुरातत्व समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान जी चंद्रभान सिंह वर्मा अंगूठी वाले जी के जन्मदिन दिवस पर नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने उनके प्रतिष्ठान पर पधार कर उनको जन्मदिन की
शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की प्रार्थना की ।
इस अवसर पर डॉ राजेश कास्डेकर ,व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गजेंद्र सिंह वर्मा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। श्रीमती कासडेकर ने कहा कि श्री वर्मा जी बेहद सादगीपूर्ण व लोगों की सेवा ,मिलनसरिता के लिए जाने जाते हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार