कलेक्टर ने ली चिकित्सकों की बैठक , मेडिको लीगल केस की ऑनलाईन एन्ट्री करने के दिये निर्देश

बुरहानपुर/2 मई, 2023/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने कलेक्टेªट सभाकक्ष में चिकित्सकों की बैठक ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मेडिको लीगल केस संबंधी जानकारी की ऑनलाईन एन्ट्री की जायें। बैठक में चिकित्सकों को मेडिको लीगल केस की ऑनलाईन एन्ट्री के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निर्माण किया जाये। जिसके माध्यम से न्यायालय में मेडिको लीगल केस के संबंध में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं बयान दर्ज करने में आसानी हो सकें। 
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post