आइए जानते हैं बच्चों के गले में फंसा सिक्का निकालने के आसान उपाय
1-पीठ पर थपथपी दें
अगर गलती से आपका बच्चा या फिर आपके आस-पास मौजूद कोई बच्चा सिक्का निगल ले तो उसे बच्चे को सबसे पहले आगे की तरफ झुकाएं। बच्चों को झुकाने के बाद एक हाथ से उसके सीने को दबाएं। अब आपको उसकी पीठ पर दूसरे हाथ से 5 से 6 बार जोर-जोर से थपथपाना है। 2 से 3 बार ऐसा करें। ऐसा करने से बच्चे के सीने में कफ बनने लगेगा और सिक्का खांसी के साथ बाहर आ जाएगा।
2-पेट को कसकर दबाएं
बच्चे के गलती से सिक्का निगल जाने और गले में फंस जाने पर आपको अपने दोनों हाथों से सिर्फ बच्चे के पेट के ऊपरी हिस्से को कसकर दबाना है और झटके से दबाव डालना है। ऐसा करने से होगा क्या कि बच्चे द्वारा ली जाने वाली सांस वापस ऊपर की ओर आएगी और सिक्का बाहर निकल आएगा।
3-खांसने को कहें
जब भी कभी बच्चा किसी सिक्के को निगल लेता है उसे खांसी आने लगती है। इस स्थिति में बच्चे को जोर-जोर से खांसने के लिए बोलें। बच्चे को तब तक खांसना चाहिए, जब तक कि कफ न बन जाएं। जैसे ही कफ पूरी तरह से बन जाए तो उसे जोर-जोर से खांसने के लिए बोलें। ऐसा करने से कफ के साथ निगली हुई चीज बाहर निकल जाएगी।
4-छींक दिलाएं
गलें में सिक्का फंसने की स्थिति में जरूरी है कि बच्चे को खांसी या फिर छींक आए। अगर बच्चा खांस नहीं पा रहा है तो कोशिश करें उसे छींक आएं। बहुत बार जोर से छींकने पर सांस की नली में अटकी चीजें खुद-ब-खुद बाहर आ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चा छींके।
5-एंडोस्कॉपी आखिरी विकल्प
ज्यादातर मामलों में बच्चों द्वारा निगली गई चीजें फिर चाहे वो सिक्का हो या और कुछ एंडोस्कोपिक तरीके से निकाली जा सकती हैं। इसमें एक पतली, फ्लैक्सिबल ट्यूब को एक छोटे से कैमरे और लाइट के साथ बच्चे के मुंह में डाला जाता है। कैमरे और लाइट की मदद से डॉक्टर को सांस नली देखने में मदद मिलती है और वह फूड पाइप के माध्यम से उसे निकाल सकते हैं। बच्चे के गले में फंसी चीज को निकालने के लिए ट्यूब में बहुत मामूली सा उपकरण डाला जाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट किसी भी प्रकार के नुकसान को देखने के लिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रेक्ट की भी जांच कर सकता है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार
