जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी 30 मई को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे

बुरहानपुर/29 मई, 2023/-माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी नवीन रविन्द्र भवन पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में 30 मई, 2023 को आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे। 
यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री रवीन्द्र महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि आदर्श विद्यापीठ उमावि बुरहानपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा कु नेहा ललित भगत 488 अंक (प्रदेश में सातवा), सावित्री बाई फुले शास कन्या उमावि बुरहानपुर कु मानसी योगेश्वर 486 अंक (प्रदेश में नौवा) तथा न्यू विजन उमावि बुरहानपुर के 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री रितिक वीरेन्द्र शाह 471 अंक (प्रदेश में नौवा) स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनायें व बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post