इकबाल चौक मे बुरहानपुर मावा जलेबी की दुकान का अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची निगम टीम


बुरहानपुर:- शनिवार को दोपहर 12 बजे बुरहानपुर के इकबाल चौक में स्थित बुरहानपुर मावा जलेबी की दुकान के ऊपर अवैध निर्माण कार्य को तोड़ने निगम की टीम निगम अधिकारी संजय तिवारी के साथ पहुंची नगर निगम के अफसरों के अनुसार दुकान संचालक मोहम्मद हारुन और उनके भाई मोहम्मद मुस्ताक दोनों के द्वारा अतिक्रमण निर्माण कार्य किया गया है बुरहानपुर मावा जलेबी सेंटर के दुकान संचालक मोहम्मद हारुन का कहना है कि मैं दुकान की रिपेयरिंग करा रहा हूं बरसात के समय छत से पानी टपकता है इसके लिए मैं रिपेयरिंग कार्य कर रहा हूं इसके लिए मैंने नगर निगम में आवेदन भी दिया था और निगम के अधिकारी यहां आज बुलडोज लेकर पहुंच गए ।
शहर में और भी कई अतिक्रमण है मार्केट में बिना अनुमति आरसीसी के निर्माण हो चुके हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही और नहीं तोड़ा जा रहा है लेकिन टीम यहां कार्रवाई करने पहुंची ।
नगर निगम अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि हमें निगम के अधिकारियों के निर्देश प्राप्त हुए के इकबाल चौक मे स्थित बुरहानपुर मावा जलेबी सेंटर द्वारा अतिक्रमण किया गया है इसलिए कार्रवाई के लिए पहुंचे इनके द्वारा यहां यातायात भी बंधित होता है और गंदगी भी फैलाई जाती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post