जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्रसिंह राजपुत द्वारा बताया गया कि सविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई बुरहानपुर द्वारा हडताल के प्रथम दिवस भगवान भोलेनाथ व वीर संकट मोचन हनुमानजी को अपनी न्यायोचित मांगो के संबंध मे ज्ञापन सौपकर सभी सविंदा कर्मचारीयो द्वारा यह कामना की गई कि प्रभु प्रदेष के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी सद्बुध्दी प्रदान करे कि वे विगत 15 से 20 वर्ष से स्वास्थ्य विभाग मे कार्य कर रहे सविंदा कर्मचारयो को नियमित करने का आदेष प्रदान करे।
वर्ष 2018 माननीय मुख्यमंत्री महोदय म0प्र0 द्वारा संविदा पर कार्यरत् भांजे भांजियो की पिडा को अर्न्तमन से महसूस करते हुये विभिन्न सार्वजनिक मंच पर कहा गया था ‘‘कि संविदा एक अन्यायपूर्ण शोषण की व्यवस्था है, एक अभिषाप है इस अन्याय को मै समाप्त करूंगा‘‘ की घोषणा के साथ ही समस्त संविदा कर्मचारियो का नियमित पदो पर संविलियन तथा निष्कासितो की सेवा बहाली हेतु आष्वस्त किया गया था। किन्तु आज दिनांक तक संविदा स्वास्थ्य अधिकारीयो/कर्मचारीयो को 05 जून 2018 की नीति का लाभ नही दिया गया है।
मुख्य मांगे:-
1. अविलम्ब मध्यप्रदेष शासन सामान्य प्रषासन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्र सी-5-2/2018/13 भोपाल दिनांक 05 जून 2018 के द्वारा समस्त विभागो हेतु संविदा पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को नियमित पदो पर नियुक्ति तथा नियमित अधिकारी/कर्मचारियो का 90 प्रतिषत वेतन निर्धारण कर नियमितिकरण/संविलियन किया जावे।
2. सपोर्ट स्टॉफ, आउटसोर्स, व निष्काषित कर्मचारीयो को एन.एच.एम. मे सम्मिलित कर 90 प्रतिषत वेतन के साथ नियमितिकरण/संविलियन किया जावे।
Tags
बुरहानपुर समाचार