स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज (वृंदावन) का दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर नगर आगमन


बुरहानपुर - अगले साल वृंदावन में होने वाले 108 कुण्डात्मक विराट श्री लक्ष्मीनारायाण महायज्ञ (2023) के आयोजन को लेकर स्वामी जी महाराज भारत भ्रमण पर हैं इसी आयोजन को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर नगर आगमन हो रहा है,
खामगांव (महाराष्ट्र) से सड़क मार्ग से सांय 4 बजे आपका बुरहानपुर आगमन होगा, लालबाग रोड़ स्थित श्री जगदीश प्रसाद जी लाठ के निवास पर ठहरेंगे, जहां श्रद्धालुओं एंव अनुयायियों से भेंट करेंगे, द्वितीय दिवस 17 दिसम्बर को सांय 4 बजे श्री लक्ष्मीनारायाण महायज्ञ समिति, बुरहानपुर, राजस्थानी समाज, बुरहानपुर, मारवाड़ी युवा मंच, एंव चेतना महिला शाखा - बुरहानपुर के सयुंक्त तत्वाधान में इंदिरा कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें स्वामी जी महाराज का " धर्म संदेश " होगा, इसके पश्चात " पत्रकार वार्ता " भी आयोजित की गई है, आयोजन समिति द्वारा नगर के सनातन धर्मावलंबीयों से आग्रह किया गया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें,

Post a Comment

Previous Post Next Post