जनपद पंचायत खकनार अंतर्गत विभिन्न कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा ,क्षेत्र में पेसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन करने के दिये निर्देश

बुरहानपुर/15 दिसम्बर, 2022/-कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने आज जनपद पंचायत खकनार अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, नल-जल योजना, पेसा एक्ट, सीएम हेल्पलाईन इत्यादि विषयों पर विस्तृत रुप से समीक्षा की। 
बैठक जनपद पंचायत खकनार के विभिन्न कार्यो की समीक्षा करने एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उदेदश्य से ली गई। 
क्षेत्र अंतर्गत नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए, योजना के बेहतर एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन करने एवं निरंतर फील्ड विजिट करते हुए मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये। शेष रहे पात्र हितग्राही के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं आगामी दिवस में आयोजित होने वाले ‘‘मेगा आयुष्मान कैम्प‘‘ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
वहीं खकनार विकासखण्ड में पेसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन करने की बात कही तथा एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्य करते हुए ग्राम सभा निधि के सभी खाते खोलने हेतु निर्देशित किया। 
कलेक्टर ने सचिव, जीआरएस एवं मोबिलाईजर से चर्चा करते हुए उन्हें, शासकीय योजनाओं को मैदानी स्तर पर प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे, जनपद पंचायत सीईओ श्री सुरेश टेमने, खकनार तहसीलदार श्री ठाकुर, कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. श्री बुंदेला, आर.ई.एस. विभाग के अधिकारी, संबंधित अधिकारीगण एंव कर्मचारीगण उपस्थित रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post