बुरहानपुर में चोरों ने कहां की सेंधमारी और लूट ले गये लाखों का सोना और नगदी ?

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के लोनी हनुमान नगर मे परिवार 4 दिन पहले पुणे गया हुआ था सोमवार को सुबह जब घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला अंदर जाकर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था यह देख परिवार के लोग सदमे में आगए।

जानकारी के मुताबिक घर से चोर करीब पचास तोला सोना जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये ले गए। वहीं घर में रखे 95 हजार नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया उनके घर से 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है ।

लालबाग थाना के टीआई दीलिप देवड़ा ने बताया कि आज सुबह सोमवार घटना की जानकारी मिली है जिसके बाद मौके पर पहुंचे घर से क्या-क्या चोरी हुआ है इस बात की जानकारी परिजनों से ली जा रही है ।

चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है 50 तोला सोने के साथ ही 95 हजार नगद पर हाथ साफ किया है परिवार के लोग पुणे गए हुए थे घर लौटे तो चोरी की घटना पता चली। पुलिस जांच में जुट गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post