आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए बहुत मददगार साबित हुए।
दिनांक 28/11/22 को फरियादी सूरज सिंह खराडिया ने थाना लालबाग आकर गुरु गोविंद सिंह कालोनी स्थित कार्यालय से दिनांक 27/11/22 की रात करीबन 11 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे व उसके एक साथी को बंधक बनाकर 12,20,000 रुपए नगदी की लूट की रिपोर्ट की थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 617/22 धारा 394,456 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटना करने के लिए आते और जाते समय आरोपियों की कार व आरोपीगण सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी सफेद रंग की मारुति सुजुकी वैगनआर कार एवं आरोपीगणों की तलाश शुरू की गई।
तलाश करते बुरहानपुर से जुड़े आसपास के सभी जिलों के हाईवे के टोल बूथ चैक किए गए।
उक्त संदिग्ध वैगनआर कार नंदगाँव टोल प्लाजा अमरावती से जाना ज्ञात हुआ। कार पर लगे फास्टटेग की जानकारी मिलने पर उक्त संदिग्ध कार BR 24 AG 8968 से रजिस्टर्ड होना पाई गई। फास्टेग में ज्ञात मोबाइल नंबर की जानकारी एवं लोकेशन जुटाने पर उक्त कार वाराणसी होते हुए भभुआ, जिला कैमूर बिहार जाना पाई गई।
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध कार व आरोपियों की तलाश करते कैमूर बिहार जाकर वहां की स्थानीय भभुआ पुलिस की मदद से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बुरहानपुर में लूट की वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी
(1) प्रभु पिता शिवरतन यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लोंदा जिला कैमुर
(2)अभिषेक उर्फ अलोक पिता भानजी यादव उम्र 18 वर्ष निवासी कृष्णा नगर, जिला कैमुर बिहार
को गिरफ्तार कर लूट में गया मशरुका व घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को कैमूर न्यायालय पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बुरहानपुर लाया गया है। आरोपियों को आज बुरहानपुर न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लूट में शामिल तीन साथी आरोपियों के नाम बताए। जो
(3)दाऊ पिता लुटरी यादव, उम्र 35, निवासी थाना मोहनिया जिला कैमूर,
(4)लालबाबू पिता अंगद बैठा, उम्र 32, निवासी थाना दुर्गावती, कैमूर
(5) गुंजन पिता भागनी यादव उम्र 34 थाना दुर्गावती कैमूर है। गिरफ्तार आरोपी प्रभु यादव बिहार में हत्या, लूट तथा अवैध शराब तस्करी जैसे अपराधो में लिप्त रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में उनि राजेन्द्र इंगले, उनि अजय सिंह चौहान, उनि. राजा तिवारी, प्र.आर. अजय वारुले, प्र.आर. राजकुमार फागना, प्र आर सचिन मिश्रा, प्र आर सुभाष मोरे, आर लालसिंह,आर नितेश, आर प्रशांत राउत, सायबर टीम आर. दुर्गेश, आर. सत्यपाल, आर.ललित , सीसीटीवी कंट्रोल रूम महिला आर. मीनाक्षी करणकर का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार