बुरहानपुर:- पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में नेपानगर पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात आरोपियों द्वारा वन चौकी बाकड़ी से लूटे गए हथियार जप्त कर लिए है ।
दिनांक 28/11/2022 कि रात्रि में वन चौकी बाकड़ी में 15-20 अज्ञात लोग चौकी के सुरक्षाकर्मी भोला बारेला उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चौकी के शस्त्रागार की अलमारी में रखी 17 बंदूकें और कारतूस लूटकर ले गए थे सुरक्षाकर्मी भोला बारेला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 832/22 धारा 395,397 भादवि का दर्ज किया गया
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोंढा द्वारा आरोपी एवं लूटे गए माल की पतारसी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस एवं फॉरेस्ट की संयुक्त टीमों द्वारा ग्राम बाकड़ी, जामपाटी और वन कटाई में शामिल अतिक्रमणकारियों के टपरो पर दबिश दी गई बुधवार 30/11/22 की सुबह सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस को ग्राम बाकड़ी के पास स्थित तालाब के पास लूटे गए हथियार मिले जिन्हे आरोपीय छोड़कर भाग गए मौके से मिले हथियारों में 16 नग 12 बोर बंदूक, 1 नग भरमार बंदूक कुल 17 बंदूकें, 12 बोर बंदूक के 652 नग कारतूस व 82 नग चले हुए कारतूस के खोके मिले जिन्हे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 4 लाख 45 हजार है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है
Tags
बुरहानपुर समाचार