राजघाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान


बुरहानपुर/11 नवम्बर, 2022/- नगर पालिक निगम बुरहानपुर और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ताप्ती नदी के राजघाट पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कर घाट एवं नदी किनारो में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक श्री पंकज गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत सूखा एवं गीला दोनांे प्रकार के कचरे और प्लास्टिक सहित अन्य गंदगी को नष्ट किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमति माधुरी पटेल तथा नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने राजघाट पर श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता वॉलंेटियर्स एवं लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। स्वच्छता अभियान में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, श्री अमर यादव, सहायक आयुक्त सुश्री ज्योति सुनारिया, स्वच्छता प्रभारी श्री धनराज महाजन, उपयंत्री श्री विशाल मोहे, जोनल अधिकारी श्री कालू जंगले, सेक्टर अधिकारी श्री अप्पू जंगले, नगर निगम की सहयोगी संस्थाएं ओम साईं विज़न टीम, युवा मंडल के सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post