बुरहानपुर - गुरुवार के दिन बुरहानपुर जिले के बहादुरपुर कस्बे में सीनियर छात्रवास में छात्रावास अधीक्षक सुधीर ठाकरे के अभद्र व्यवहार को लेकर ओर छात्रावासों में असुविधा की शिकायत को लेकर छात्र बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे कलेक्टेट परीक्षा में धरना प्रदर्शन किया छात्र संदीप खरते ने बताया कि अधीक्षक द्वारा हमारे से अभद्र व्यवहार किया जाता है छात्रावास की शिकायत छात्रावास के अफसरों से करते हैं तो कोई हमारी समस्या का निराकरण नहीं करता छात्रावास में बेहतर भोजन नहीं मिल पाता स्वच्छता की भी कोई व्यवस्था नहीं है पिने का पानी भी सही नहीं मिलता वर्षा ऋतु में छत से पानी टपकता है जिसके कारण छात्रों को गिले में रहना पड़ता है जब कोई समस्या का निराकरण या साफ सफाई की मांग की जाती है तो हमें डराया धमकाया जाता है छात्रों से एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो छात्रों ने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देने का कहा कलेक्ट्रेट से मिलकर हम अपनी गुजर रही आप बीती बताएंगे उसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त लखन लाल अग्रवाल छात्रों के बीच पहुंचे छात्रों से चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि छात्रों की शिकायत को जांच में ले लिया गया है यह प्रयास कर रहे हैं कि दूसरे अधीक्षक को कार्य सौंपा जाए
Tags
बुरहानपुर समाचार