थायराइड के रोगियों को इन चीजों से बचना चाहिए ?


थायरॉइड के रोगियों के लिए इन चीजों का सेवन मना किया गया है ।
आइये जानते हैं वे क्या हैं ?

ज्यादा तला व मसाले न खाएं- 

जब आप थायरॉइड से ग्रस्त होते हैं तब डॉक्टर आपको थायरॉइड हार्मोन को बनाने वाली कुछ दवाएं देते हैं. ऐसे में अगर तला-भुना और अधिक चिकनई वाली चीजें खाने से दवा का असर कम हो सकता है. इसके साथ ही ज्यादा चीनी वाली चीजें भी खाने से बचें.

कॉफी का सेवन कम करें -

थायरॉइड में ज्यादा कॉफी पीते हैं तो नुकसान कर सकता है. इसमें मौजूद एपिनेफ्रीन और नोरेपिनेफ्रीन थायरॉइड को बढ़ावा देते हैं. इसलिए चाय कॉफी के सेवन से बचें.

ग्लूटेन का सेवन ना करें -

थायरॉइड होने पर इसका सेवन न करें. इसमें ऐसे प्रोटीन होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देते हैं. इसीलिए, इसे पूरी तरह अवॉइड करें.

ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करें -

अगर आप थायरॉइड में दवा नियमित नहीं लेते हैं तो इसका बुरा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है. इससे ब्लड प्रेशर कभी बढ़ या घट सकता है. यानी ब्लडप्रेशर अनियमित हो सकता है.

तनाव से बचें -

थायरॉइड मरीज को तनाव की समस्या हो सकती है. यह तनाव आसानी से दूर नहीं होता. इसके साथ ही शरीर में थकान बनी रहती है. थकान के कारण ही शरीर में बुखार का एहसास बना रहता है. मरीज को याद्दाश्त संबंधी समस्या भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post