ताप्ती नदी के पुराने पुल पर बने कुंड का तहसीलदार सहित अधिकारियों ने किया निरिक्षण कर व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए

नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत विराजमान श्री गणेश भगवान की मूर्तियों का विसर्जन के तहत नगर पालिका द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष से भी ताप्ती नदी के पुराने पुल पर बने कुंड पर की जाएंगी कुंड पर जाने हेतु ताप्ती नदी के पार नवीन पुल के पास से पुराने पुल पर जाने वाले रास्ते पर से कुंड के पास मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा पुल के ऊपर से उस पार वाहनों की निकासी की गई है उक्त पुल की रिपेयरिंग एवं रास्ते की रिपेयरिंग तथा कुंड का निरीक्षण मंगलवार को तहसीलदार प्रकाश ओरिया, सीएमओ राजेश मिश्रा एवं नेपानगर थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर, नायब तहसीलदार रावत, नगरपालिका के इंजीनियर राजीव गणेश कामले एवं नगर पालिका की टीम के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए मूर्ति का विसर्जन शाम 6:00 बजे तक ही किया जाएगा क्योंकि 6:00 बजे के पश्चात उक्त स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं है साथी पानी का बहाव भी काफी तेज होने के कारण छोटे बच्चों को मूर्ति विसर्जन हेतु कुंड एवं पुल के पास जाने पर प्रतिबंध किया जाएगा नगर पालिका द्वारा छोटी-छोटी मूर्तियों को एकत्रित होने पर दो ट्रैक्टर ट्राली शहर में घुमाई जाएंगे जिससे कि छोटी मूर्तियां को श्रद्धालु सम्मान के साथ ट्राली में देंगे जिसे विधि विधान से मूर्तियों का विसर्जन ताप्ती नदी के पुराने पुल पर किया जाएगा प्रशासन ने जनता से अपील की है की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन हेतु प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post