बुरहानपुर - म प्र. शासन आयुष विभाग जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल के निर्देशन में शिवीर का आयोजन किया गया मेडीकल ऑफीसर डॉ मिर्ज़ा रेहान बेग ने शिवीर में आने वाले सभी 121 रोगियों का स्वास्थय परीक्षण किया डॉ मिर्ज़ा रेहान बेग ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे अधिकतर संधीवात, वातरोग, नेत्ररोग एवं स्त्रीरोग सहित अन्य रोग सेे पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया एवं औषधियो का वितरण किया ।
शिविर में सर्दी खाँसी ताप उदर रक्तअल्पता चर्म रोग के रोगी पाये गये एवम् आयुष क्यॉर ऐप की जानकारी दी गई माह सितम्बर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रोगियों को स्वछता बनाए रखने एवम् मौसमी बीमारियों की जानकारी दी गईं विभाग की रंजना मांडॉकर ने अपना सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार