सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना क्यों फायदेमंद माना जाता है ?


सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण नाक के कंजेशन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटे लेना कम होता है. 

एक गिलास गर्म पानी में शहद और दालचीनी पाउडर डालकर पीने से खर्राटों (Snoring) की समस्या पर काबू पाया जा सकता है.

पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने और मिंट ऑयल (Mint Oil) की कुछ बूंदों को नाक में डालने से भी खर्राटों में राहत मिलती है.  

श्वसन से संबंधित व्यायाम भी खर्राटों से राहत में काफी कारगर माने जाते हैं. प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योगासन करने से खर्राटों की परेशानी दूर की जा सकती है.

सोने से पहले गुनगुने देसी घी की कुछ बूंद नाक में डालें. कुछ दिनों में खर्राटों की समस्या दूर हो सकती है.

नाक बदं होने से खर्राटों की समस्या होने लगती है। इसका सबसे अच्छा समाधान स्टीम थेरेपी(भाप) है। इससे बंद नाक खुल जाता है, और खर्राटों से राहत मिलती है।

यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Post a Comment

Previous Post Next Post