बुरहानपुर - देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव (75वां वर्ष) बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में राजस्थानी समाज बुरहानपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज जनों के मध्य ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 7:15 राजस्थानी भवन प्रांगण में राष्ट्र ध्वज फहरा कर किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी बंधुवर उपस्थित होंगे।
इसी तारतम्य में देशभक्ति के गीतों से ओतप्रोत "एक शाम देश भक्ति के नाम" का रंगारंग कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे राजस्थानी भवन में आयोजित किया गया है ।
आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर यह देश भक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें समाज के सभी परिवारों के पुरुष महिला एवं बच्चे अपनी सुमधुर आवाज में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देंगे ।
इस कार्यक्रम में समाज के सभी बंधुवर सादर उपस्थित हैं ।
उक्त जानकारी समाज के प्रचार मंत्री डॉ मनोज अग्रवाल ने दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार