नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ विधि कार्यक्रम 7 अगस्त को , नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में शाम 5 बजे होगा



बुरहानपुर/ 2 अगस्त, 2022/- मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) में विहित प्रावधान अनुसार नगर पालिक निगम बुरहानपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को दिनांक 7 अगस्त, 2022 को प्रातः 11 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर में ‘‘शपथ विधि‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
जिसे अपरिहार्य कारण से शपथ विधि कार्यक्रम में संशोधन करते हुए 7 अगस्त, 2022 को शाम 5 बजे निश्चित किया गया है। स्थान नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड यथावत रहेगा।  

Post a Comment

Previous Post Next Post