* नागेश्वर मन्दिर एक प्रसिद्द मन्दिर है जो भगवान शिव को समर्पित है
* यह द्वारका, गुजरात के बाहरी क्षेत्र में स्थित है
* यह शिव जी के बारह ज्योतिर्लिंगों में से 10वां ज्योतिर्लिंग है
* हिन्दू धर्म के अनुसार नागेश्वर अर्थात नागों का ईश्वर होता है यह विष आदि से बचाव का सांकेतिक भी है
* रुद्र संहिता में इन भगवान को दारुकावने नागेशं कहा गया है
* भगवान शिव का यह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग गुजरात प्रांत में द्वारका पुरी से लगभग 17 मील की दूरी पर स्थित है
* इस पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन की शास्त्रों में बड़ी महिमा बताई गई है
* कहा गया है कि जो श्रद्धापूर्वक इसकी उत्पत्ति और माहात्म्य की कथा सुनेगा वह सारे पापों से छुटकारा पाकर समस्त सुखों का भोग करता हुआ अंत में भगवान् शिव के परम पवित्र दिव्य धाम को प्राप्त होगा
* इस ज्योतिर्लिंग के संबंध में पुराणों यह कथा वर्णित है कि भगवान शिव ने दारुक नामक राक्षस से अपने परम भक्त सुप्रिय की रक्षा के लिए ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे
* भगवान शिव ने सुप्रिय को दर्शन देकर उसे अपना पाशुपत-अस्त्र प्रदान किया इस अस्त्र से राक्षस दारुक तथा उसके सहायक का वध करके सुप्रिय शिवधाम को चला गया
* भगवान शिव के आदेशानुसार ही इस ज्योतिर्लिंग का नाम नागेश्वर पड़ा
* नागेश्वर के वर्तमान मंदिर का पुनर्निर्माण, सूपर केसेट्स इंडस्ट्री के मालिक स्वर्गीय श्री गुलशन कुमार ने करवाया था
* उन्होंने इस जीर्णोद्धार का कार्य 1996 में शुरू करवाया, तथा इस बीच उनकी हत्या हो जाने के कारण उनके परिवार ने इस मंदिर का कार्य पूर्ण करवाया
* मंदिर निर्माण में लगभग 1.25 करोड़ की लागत आई जिसे गुलशन कुमार चेरिटेबल ट्रस्ट ने अदा किया
* नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जिस जगह पर बना है वहां कोई गाँव या बसाहट नहीं है, यह मंदिर सुनसान तथा वीरान जगह पर बना है
* यहां से निकटस्थ शहर द्वारका है जो यहाँ से पंद्रह किलोमीटर दूर है
* यहाँ पर मंदिर परिसर में भगवान शिव की पद्मासन मुद्रा में एक विशालकाय मूर्ति भी स्थित है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है
* इस मूर्ति के आसपास पक्षियों का झुण्ड मंडराते रहता है तथा भक्तगण यहाँ पक्षियों के लिए अन्न के दाने भी डालते है जो यहीं मंदिर परिसर से ही ख़रीदे जा सकते हैं
* शिव की विशाल मूर्ति बहुत दूर रोड से ही दिखाई देने लग जाती है, यह मूर्ति बहुत ही सुंदर है तथा भक्तों का मन मोह लेती है
* कुछ लोग मानते हैं की यह ज्योतिर्लिग महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित औंढा नागनाथ नामक जगह पर है, वहीँ अन्य लोगों का मानना है की यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा के समीप जागेश्वर नामक जगह पर स्थित है
Tags
धर्म सँसार