अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो हमें क्या नहीं खाना चाहिए ?


कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए? - 

मीट से बनाएं दूरी

अगर आप कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित हैं, तो भूलकर भी रेड मीट का सेवन न करें. रेड मीट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानहेद हो सकता है. यह आपके हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है.

चिकन से करें परहेज

अगर आपको चिकन काफी पसंद हैं, तो सावधान हो जाएं. क्योंकि कोलेस्ट्रॉल में चिकन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. दरअसल, अगर आप कोलेस्ट्रॉल में अधिक चिकन का सेवन करते हैं, तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है. इससे शरीर में ब्लड फ्लो बिगड़ सकता है.

डेयरी प्रोड्क्ट का सेवन करें कम

कोलेस्ट्रॉल मरीजों को कम से कम डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए. यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकती है. खासतौर पर फुल क्रीम दूध और इससे तैयार प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखें.

Post a Comment

Previous Post Next Post