बुरहानपुर प्रेस क्लब को आवंटित भवन निरस्त किया गया

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे को दिल्ली से गिरफ़्तार कर उससे 11 लाख की नक़दी जप्त की थी। प्रकरण के मास्टरमाइंड आरोपी प्रतीक नवलखे से पुलिस द्वारा प्रकरण के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जा रही है। डॉ. प्रतीक से पूछताछ में तीन लोगों के नाम सामने आए है। इनमें (1) डॉक्टर धवल पिता गोपाल पाटिल, उम्र 34, निवासी राजपुरा (2) आशीष पिता नरेंद्र गौतम, उम्र 37, निवासी तुकईथड़ (3) महेश पिता बाबूराव मावले, उम्र 52, निवासी न्यू इंदिरा कालोनी बुरहानपुर शामिल है। उक्त तीनों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है जिन्होंने वर्ष 2020-21 के दौरान जिला अस्पताल की शासकीय राशि का धोखाधड़ी पूर्वक ग़बन किया गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस धोखाधड़ी व ग़बन के प्रकरण में बारीकी से विवेचना कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपी प्रतीक नवलखे से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर ग़बन में सम्मिलित लोगों को आरोपी बनाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वही जनपद पंचायत द्वारा आवंटित भवन बुरहानपुर प्रेस क्लब की अनुमति भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post