पेशाब के इन रंगों का क्या मतलब
1) साफ/हल्का पीला
इसका मतलब है कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड हैं और खूब पानी और तरल पदार्थ पी रहे हैं! हल्का पीला रंग सामान्य है. इसका अर्थ है कि आपकी किडनियां और स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.
2) गहरा पीला रंग
अगर पेशाब का रंग गहरा पीला है तो समझ जाएं कि आप डिहाइड्रेट हैं, यानि आपको पानी पीने की सख्त जरूरत है. बिना पानी के आपकी किडनियां डैमेज होने का खतरा होता है.
3) गुलाबी से लाल
ये कुछ फूड्स के कारण हो सकता है या यह आपके पेशाब में खून हो सकता है. सुनिश्चित करने के लिए अपना यूरीन टेस्ट करवाएं.
नींद में सांस रुकना या अटकना, खर्राटे मारना हैं स्लीप एपनिया के लक्षण, जानें वार्निंग साइन
4) नीला रंग
जब आपका शरीर पाचन के दौरान उन रंगों को अवशोषित नहीं करता है तो कुछ फूड्स के रंग आपके मूत्र को नीला कर सकते हैं.
5) झागदार या फिजी
ये मूत्र में प्रोटीन का संकेत दे सकते हैं. पेशाब में प्रोटीन किडनी की बीमारी का प्रारंभिक संकेत है, इसलिए प्रोटीन की जांच के लिए अपने डॉक्टर से यूरिनलिसिस करने के लिए कहें.
