इतिहास में दर्ज 09 जुलाई के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

9 जुलाई
1815 - अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई
1816 - दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की
1852 - कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये
1875 - भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई
1877 - पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
1889 - अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन  शुरू हुआ
1893 - डेनियल विलियम्स ने  पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की
1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था
1951 - भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई
1969 - वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया
1972 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया
1973 - ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई
1982 - माग्रेट थैचर ने 09 जुलाई ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की
2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न
2001 - भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा की
2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया
2002 - इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना हुई
2002 - दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने
2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया
2006 - साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत
2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया
2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया
2011 - अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना
● जन्म
1819 - सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ
1845 - 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय
1900 - राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा
1923 - दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल
1925 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण
1930 - फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर
1938 - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार
● निधन
1533 - धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव
1991 - सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली

Post a Comment

Previous Post Next Post