गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

गर्मी में दूध को फटने से कैसे बचाएं?

फ्रिज में रखें दूध

फ्रिज में रखकर दूध को काफी समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। इसके लिए कच्चे दूध को लाकर तुरंत फ्रिज में रख दीजिए। अगर आप पैकेट का दूध भी लेते हैं, तो उसे भी सीधा फ्रिज में रख दीजिए, इससे दूध 7 दिनों तक फ्रेश रहेगा। वहीं, इस्तेमाल करने के लिए दूध को फ्रिज में से निकाल लें और थोड़ी देर तक उसे ऐसे ही रखकर उसका टेंपरेचर नॉर्मल कर लें, फिर इस्तेमाल करें।

आइसट्रे में दूध को जमाएं

बहुत कम लोग जानते हैं कि दूध को जमाकर भी प्रिजर्व किया जा सकता है। इसके लिए दूध को आइसट्रे में रखकर जमा लें। अगर आप बार-बार दूध फटने की समस्या से परेशान हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं।

चुटकी भर कॉर्न स्टार्च डालें

दूध को लंबे समय तक फटने से बचाना है तो, इसके लिए दूध को उबालते हुए उसमें एक चुटकी कॉर्न स्टार्च डाल दें। इससे दूध में मौजूद कंपोनेंट्स अलग नहीं होते हैं और दूध फटने से बचता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दूध में कॉर्न स्टार्च ज्यादा नहीं डालना चाहिए, इससे दूध गाढ़ा हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post