बुरहानपुर/27 जून, 2022/-आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री संजय गुप्ता द्वारा आदेश जारी कर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को मध्य प्रदेश राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर के कार्य संचालन हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने आज दिनांक 27 जून, 2022 को पावरलूम फेडरेशन के प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पावरलूम फेडरेशन के निर्वाचन पर्यन्त कलेक्टर प्रशासक पद पर बने रहेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार