भाजपा से महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल ने जमा किया नामांकन पत्र , नामांकन में ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग भी हुए शामिल


बुरहानपुर
-  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया, इससे पहले वह ढोल ताशे के साथ संजय नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची जहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग , सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
ऊर्जा मंत्री ने हर सीट पर जीत का दावा किया उन्होंने कहा भाजपा पार्टी सभी जगह जीत दर्ज करेंगी। 
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा भाजपा विकास कर रही है और पार्टी के काम को लोग पसंद कर रहे हैं। 
प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने माधुरी पटेल पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष मे सभा को संबोधित कर जनता से भाजपा पक्ष के लिए मतदान की अपील की ।
इस अवसर पर नवकारिण ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, मंजू दादू ,अतुल पटेल, अनिल भोसले, विजय गुप्ता, दिलीप श्राफ, मनोज तारवाला ,अधिवक्ता साकिर साहब सहित अन्य अन्य पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post