बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के पिछले चुनाव परिणामो मे जनता ने जमीनी कार्यकर्ता को जिताकर बुरहानपुर की राजनीती मे नये समीकरण बनाकर हर वो प्रत्याशी जो इमानदारी से जन सेवा करना चाहता है उनके लिए प्रेरणा बने है। गुरुवार को शहर के स्थानीय मुद्दो को लेकर जनता के बीच पति के साथ सायकल पर महीला कांग्रेस अध्यक्ष और महापौर पद की प्रत्याशी सरिता भगत वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 मे जनसम्पर्क पर निकली। इनका फुलमाला पहनाकर स्वागत वार्ड क्रमांक 1 महाजनापेट मे पुर्व पार्षद के•डी• की धर्मपत्नी सुवर्णा पटेल ने वही 2 नेहरु नगर मे पुर्व पार्षद नदीम खान ने किया। इस बारे मे अधिक जानकारी देते हुए सरिता भगत ने बताया शहर के बदहाल सडको पर सायकल चलाना भी कठीन हो गया है, एक रोड को 4-4 बार कभी सीवरेज के लिए कभी अमृत योजना के लिए तो कभी नल जोडने के लिए यह किस तरह की प्लानिंग है। रोड पर उठती धुल तो कभी गढ्ढो के कारण जनता परेशान है। जिन पैसो से शहर का विकास होना था उससे सत्यानाश कर दिया गया। शहर की सुंदरता के लिए की गई चित्रकारी उससे स्थानीय पेंटरो को तो रोजगार मिला नही भ्रष्टाचार की भेट चढी। इसी तरह के स्थानीय मुद्दो को लेकर निरन्तर 48 वार्डो मे जमीनी जनसम्पर्क करेंगे क्युकी हमारे लोकतंत्र मे जनता ही सर्वोपरी और इन्हे जगाना हमारा अभियान है । जनता मे जनसम्पर्क के दौरान रोष नजर आ रहा हर नागरीक कागजी नही वास्तविक विकास चाहता है जिसके लिए हम दृढ संकल्पीत है।
Tags
बुरहानपुर समाचार