क्या है क्वाड समूह ? क्या है इस समूह के गठन का उद्देश्य ?

क्वाड
* चीन की विस्तारवादी महत्वाकांक्षी योजनाएं कई देशों के लिए भारी चेतावनी की तरह है, खासकर अमेरिका के लिए जो चीन को विश्व शक्ति बनने से रोक रहा है और भारत के लिए जिसकी सीमाएं चीन से लगती हैं
* दुनिया की आर्थिक महाशक्तियां अब अलग-अलग समूह बनाकर ड्रैगन को घरेने की तैयारी कर रही है, तो चीन इसमें रोड़े अटकाने की कोशिश करता है
* माना जा रहा है कि क्वाड समूह चीन की घेरने की रणनीति के तहत बनाया गया है
* वहीं चीन की दूसरी तरफ से घेराबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका ने बीते दिनों एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौते का एलान किया था इसे 'ऑकस' नाम दिया गया है।
● क्या है दोनों समूहों में अंतर
* विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 'क्वाड' और 'ऑकस' के बीच का अंतर साफ करते हुए बताया कि दोनों संगठनों के उद्देश्य अलग-अलग हैं और एक दूसरे को प्रभावित करने वाले नहीं हैं। 
* उन्होंने कहा कि 'क्वाड' का गठन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जरूरतें पूरी करने के लिए किया गया है। जबकि 'ऑकस', तीन देशों के बीच सुरक्षा गठबंधन है।
* 'ऑकस' का 'क्वाड' से कोई संबंध नहीं है और इसका 'क्वाड' की गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
● क्या है क्वाड और क्यों पड़ी इसे बनाने की जरूरत? 
* हिंद महासागर में सुनामी के बाद, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने आपदा राहत प्रयासों में सहयोग करने के लिए एक अनौपचारिक गठबंधन बनाया था।
* मोटे तौर पर तो क्वाड चार देशों का संगठन है और इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
* ये चारों देश विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियां हैं। 
* 2007 में, जापान के तत्कालीन प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने इसे क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग या क्वाड का औपचारिक रूप दिया। 
* 2017 में, चीन का खतरा बढ़ने पर  चारों देशों ने क्वाड को पुनर्जीवित किया, इसके उद्देश्यों को व्यापक बनाया। 
* इसके तहत एक ऐसे तंत्र का निर्माण किया जिसका उद्देश्य धीरे-धीरे एक नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करना है और इसके केंद्र में है चीन। 
* ये चारों देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी और उसके प्रभाव को काबू में करना चाहते हैं। खासकर जापान और भारत ने क्वाड बनाने की पहल की।
* यह संगठन चीन को घेरने के इरादे से अपने को मजबूत करता है

Post a Comment

Previous Post Next Post