युवक को छत से धक्का देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर -  गणपति थाना क्षेत्र के मालीवाडा मे 1 दिन पूर्व पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक युवक को पड़ोसियों ने मकान की छत पर से धक्का दे दिया था युवक के भाई ने आरोप लगाया था कि धक्का देने की वजह से वह नीचे गिरा और टीनशेड से उसका गला कट गया पिता पुत्र सुखदेव महार और राहुल महार को गणपति थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया इन दोनों का यह कहना है कि हमने ना मारपीट की ना ही छत से धक्का दिया बल्कि खुद ही ने अपने गले पर रेंजर मारकर खुद को घायल कर लिया दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वही घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हे हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post